चम्पावत, अप्रैल 11 -- योगेश जोशी, चंम्पावत। चम्पावत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांग की। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। चम्पावत टैक्सी स्टैंड के समीप धरना स्थल पर शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार कर रही हैं। उन्होंने 24 हजार प्रति माह मानदेय देने और बायोमैट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत पर दस लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की मांग की। कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शशिप्रभा, शांति देवी, पुष्पा मेहरा, जीवंती जोशी, कमला तड़ागी, गंगा देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.