चम्पावत, मई 23 -- चम्पावत। चम्पावत बीस सूत्रीय कार्यक्रम में एक बार फिर पहले नंबर पर रहा है। चम्पावत लगातार नौंवी बार अव्वल रहा है। जिले ने 98.37 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जनपद ने कुल 40 रैंकिंग मदों में से 38 में 'ए' श्रेणी तथा दो में 'बी' श्रेणी प्राप्त की है। जिले ने 123 में से 121 अंक प्राप्त किए हैं। डीएम मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...