चम्पावत, अक्टूबर 3 -- चम्पावत। चम्पावत जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर अव्वल रहा है। अगस्त में जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 निर्धारित मदों में से 37 मदों में ए श्रेणी हासिल की है। एक मद में बी और एक मद में डी श्रेणी मिली है। जिले ने कुल 120 में से 115 अंक हासिल किए हैं। रैंकिंग में चमोली जिला दूसरे और नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों से इसी तरह कार्य करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...