चम्पावत, अगस्त 25 -- योगेश जोशी,चम्पावत। जनपद चम्पावत ने केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में पूरे राज्य में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है। जनपद ने विकासपरक प्राथमिकताओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के बल पर जुलाई माह की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। चम्पावत जिले ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 39 निर्धारित मदों में से 35 मदों में सर्वोत्कृष्ट 'ए' श्रेणी प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, जिले ने दो मदों में 'बी' श्रेणी, 0 मद में 'सी' श्रेणी तथा दो मदों में 'डी' श्रेणी दर्ज की है। इस प्रकार जनपद ने कुल 120 अंकों के सापेक्ष 110 अंक अर्जित करते हुए 91.67 प्रतिशत के शानदार प्रदर्शन के साथ राज्य स्तर पर पहला स्थान बरकरार रखा है। जबकि पिथौरागढ़ दूसरे स्थान...