चम्पावत, अप्रैल 1 -- चम्पावत में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। चम्पावत केंद्रीय प्राथमिक स्कूल में 14 विषयों की किताबें पहुंच चुकी हैं। यहां छह विषयों की किताबें आनी शेष हैं। कक्षा एक व दो में सभी तीन विषयों की किताब बांट दी गई हैं। जबकि कक्षा तीन से पांच तक दो-दो विषयों की किताब आनी शेष हैं। प्रधानाध्यापिका अनिता देवी ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में कक्षा एक से पांच तक कुल छात्र संख्या 56 हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...