चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस चम्पावत पहुंचते ही हांफ गई। ये बस टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। लेकिन चम्पावत रोडवेज स्टेशन पहुंचते ही बस में खराबी आ गई। बस में सवार 25 यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्यों को रवाना किया गया। रोडवेज बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी टनकपुर डिपो की एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07 पीए 3125 टनकपुर से सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। बस में 25 यात्री सवार थे। पूर्वान्ह करीब 11 बजे रोडवेज बस चम्पावत बस स्टेशन में पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद चालक अमित ने बस स्टार्ट की, लेकिन प्रेशर पाइप जवाब दे गए। इससे बस के चारों पहिये जाम हो गए। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं हुई। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। ब...