चम्पावत, मार्च 3 -- चम्पावत। देहरादून में वसंत उत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुष्प व कृषि प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान चम्पावत ने चार पुरस्कार जीते। नॉन-ट्रेडिशनल कैटेगरी में जिले ने पहला स्थान हासिल किया। जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने बताया कि लिलियम एवं डहलिया श्रेणी में राजीव कुमार वालिक, देवीधुरा ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कार्नेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...