चम्पावत, अप्रैल 7 -- चम्पावत में पीएम श्री जीआईसी चम्पावत में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत करने के साथ उपहार दिए गए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि अब तक 85 बच्चों ने प्रवेश लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, जनार्दन चिल्कोटी, पीटीए अध्यक्ष विमला पुनेठा, चंद्रकला जोशी, जगदीश जोशी, ममता गहतोड़ी, बीना चौधरी, मनोज जोशी, कृष्ण कुमार, गिरीश पंत, चंद्र सिंह पुजारी, चंद्र प्रकाश टम्टा, विक्रम फत्र्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...