चम्पावत, मार्च 31 -- चम्पावत जिले में 31 मार्च को कुल 13 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। इनमें 11 सत्रांत लाभ और दो शिक्षक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वाले शामिल हैं। ये सभी शिक्षक प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे। चम्पावत जिले में मंगलवार को कुल दस शिक्षक रिटायर हुए। सीईओ मान सिंह ने बताया कि इनमें प्राथमिक विद्यालय त्यारसौं के गोविंद बल्लभ ओली, मौनपोखरी की रेखा बोरा, रायल के जनरैल सिंह वर्मा, डांडा के नवीन जोशी शामिल हैं। जबकि राउप्रावि मैरोली के हरीश सिंह लडवाल, मज्याप के उम्मेद सिंह, आशा आर्या, रौकुंवर नवीन लाल वर्मा, फोर्ती की इंद्रा आर्या, राइकोट महर के गंगा गिरी और राउप्रावि मंगोली के पीतांबर भट्ट शामिल हैं। इसके अलावा राउप्रावि पल्सों के बंशीधर थ्वाल और खतेड़ा के गोविंद सिंह बोहरा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है।--

हिंदी हिन्दुस्तान क...