चम्पावत, मार्च 31 -- चम्पावत जिले में 31 मार्च को कुल दस शिक्षक सेवानिवृत्त हुए। इनमें आठ सत्रांत लाभ और दो शिक्षक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वाले शामिल हैं। ये सभी शिक्षक प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल में तैनात थे। चम्पावत जिले में मंगलवार को कुल दस शिक्षक रिटायर हुए। सीईओ मान सिंह ने बताया कि इनमें प्रावि मौनपोखरी की रेखा बोहरा, त्यारसौ के गोविंद बल्लभ जोशी, रायल के जनरैल सिंह, बस्वाड़ी के वीरेंद्र सिंह, जूनियर हाईस्कूल फोर्ती की इंद्रा आर्या, सैलानीगोठ की आशा, मैरोली के हरीश लडवाल, राईकोट महर के गंगा गिरी, खतेड़ा के गोविंद बोहरा और जूनियर हाईस्कूल पल्सों के बंशीधर थ्वाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 498 प्राथमिक विद्यालय और 88 जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.