चम्पावत, मार्च 7 -- चम्पावत जिला एक बार फिर बीसूका में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। लगातार सातवें माह जिले ने ये उपलब्धि हासिल की है। जिले को 123 में से 122 अंक मिले हैं। चम्पावत जिला बीस सूत्रीय कार्यक्रम में एक बार फिर अव्वल रह है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जिले ने जनवरी माह में भी पहला स्थान हासिल किया है। इससे पूर्व जुलाई से दिसंबर तक जिला पहले पायदान पर रहा था। उन्होंने बताया कि जिले ने 40 में से 39 मदों में ए श्रेणी हासिल की है। जबकि एक मद में बी श्रेणी मिली है। इसके अलावा बागेश्वर जिला 97.44 प्रतिशत और रुद्रपुर 94.31 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों से इसी तरह कार्य करने को कहा है।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...