नई दिल्ली, अगस्त 28 -- रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को चम्पावत में 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026' में हिस्सा लेते हुए जिले के विकास के लिए 62.97 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सरकार की प्राथमिकता बताया। वहीं, राज्य में युवाओं को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की विभिन्न पहलों को भी रेखांकित किया गया। रामलीला मैदान धूरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11.08 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 51.89 करोड़ रुपये की 30 नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्...