चम्पावत, अप्रैल 2 -- चम्पावत जिले के छूटे हुए 74 तोकों में अब शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। इसके लिए शासन से पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। योजना के अंतर्गत इन सभी तोकों में विद्युत लाइन विस्तार, आवश्यक ट्रांसफार्मर ओर आधारभूत विद्युत ढांचे का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्थायी और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। योजना से बिजली से वंचित लोगों को सुविधा मिल सकेगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...