चम्पावत, सितम्बर 8 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत सात राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। इनमें पांच प्राथमिक और दो जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी 44.48 लाख से मरम्मत कार्य करेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड के ईई सुनील दताल के अनुसार राज्य योजना के तहत चम्पावत जिले में सात राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय भवनों की मरम्मत कार्य के लिए 44.48 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कारी के लिए 6.09 लाख, बाजरीकोट के लिए 7.27 लाख, महर पिनाना के लिए 6.30 लाख, कठाड़माफी के लिए 6.30 और कोट अमोड़ी के लिए 5.80 लाख रुपये मिले हैं। यह भी पढ़ें- पाताल रुद्रेश्वर धाम 2.29 करोड़ से संवारा इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय रौकुंवर के लिए 6.36 लाख व हिडिंगा अमौन के...