चम्पावत, अप्रैल 4 -- चम्पावत के मुकेश और हरिप्रिया को राज्य सरकार ने दर्जाधारी का दायित्व दिया है। चम्पावत विधान सभा में अब दायित्वधारियों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। धामी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब दायित्वधारी बनाए हैं। चम्पावत विधान सभा से दो भाजपा नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहमति के बाद गोपन सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। चम्पावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बनबसा की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। चम्पावत विधान सभा में अब दायित्वधारियों की संख्या बढ़ कर तीन हो गई है। एक साल पूर्व चम्पावत के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय को उत्तराखंड वन पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाय...