चम्पावत, मार्च 10 -- चम्पावत के प्रथम डीएम रहे नवीन चंद्र शर्मा की धर्मपत्नी लवंग लता शर्मा का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। सेवानिवृत्ति के बाद नवीन चंद्र शर्मा रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित सरस्वती कुंज में निवास कर रहे थे। उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में सचिव पद पर सेवाएं देने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति ली थी। लवंग लता शर्मा के निधन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और तमाम लोगों ने दुख जताया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.