चम्पावत, सितम्बर 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिला अस्पताल और उप जिला अस्पताल टनकपुर को अवार्ड मिला है। ये अवार्ड कायाकल्प योजना के तहत दिया गया है। चम्पावत जिला अस्पताल और टनकपुर अस्पताल को मरीजों को बेहतर सुविधा देने, गुणवत्ता और स्वच्छता रखने पर अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी कायाकल्प कार्यक्रम के तहत पुरस्कार मिला है। टीम ने स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल परिसर का रखरखाव, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता आदि मानकों का मूल्यांकन किया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...