चम्पानगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान
पूर्णिया, जून 11 -- केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में करोड़ों रुपये की लागत से भवन निर्माण और बुनियादी संसाधन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों की पदस्थापना होने के बाद भी मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार केंद्र में तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं, जिनमें दो महिला और एक पुरुष चिकित्सक शामिल हैं। अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन सेवा की व्यवस्था भी है, लेकिन चिकित्सक केवल पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही सेवा देते हैं। इसके बाद मरीजों को एएनएम के भरोसे छोड़ दिया जाता है। रात के समय कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहने से आपातकालीन मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.