पूर्णिया, फरवरी 17 -- केनगर, एक संवाददाता।पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने चम्पानगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच दूरी कम करना तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ न्याय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना बताया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे करीब आधा दर्जन फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। इनमें मुख्य रूप से जमीन विवाद, पारिवारिक कलह और आपसी मारपीट से जुड़े मामले शामिल थे। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामलों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से क्षेत्र की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। लोगों ने चम्पानगर बाजार में अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया, जिस पर एसपी ने आपसी समन्वय औ...