चमोली, दिसम्बर 15 -- चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के गिरसा गांव में भालुओं के आतंक के बीच अब गुलदार ने भी दहशत बढ़ा दी है। रविवार की रात गुलदार ने ग्रामीण धीरु लाल की दो बकरियों पर हमला कर मार डाला, जबकि पांच बकरियां लापता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार और भालुओं के हमलों से पूरा इलाका भयभीत है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर ठोस कदम उठाए जाएं। वहीं, मृत बकरियों के मुआवजे की तत्काल व्यवस्था करने की भी मांग की गई है। गांववासियों का कहना है कि लगातार होने वाले हमलों से उनकी जीविका प्रभावित हो रही है और यदि सही समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। वन विभाग ने फिलहाल क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...