चमोली, दिसम्बर 17 -- चमोली जिले के गांवों में भालुओं की दहशत लगातार जारी है। भालू ने मंगलवार रात्रि को पोखरी ब्लॉक के बीणा तत्ला और कलसीर गांव में दो गोशालाओं की छत फाड़ी। गोशाला में बंधे बैलों पर हमला कर उन्हें मार दिया। बीणा तत्ला के जगदीश लाल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया भालू ने मंगलवार की रात्रि को उसकी गोशाला की छत फाड़कर गौशाला में बंधे उसके बैल को मार दिया। मंगलवार की ही रात्रि को पोखरी ब्लॉक के कलसीर गाँव में युद्धवीर सिंह की गोशाला की छत तोड़ कर भालू गोशाला में घुसा और उसके बैल को मार डाला। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह ने बताया पोखरी ब्लॉक के गांवों में भालुओं की दहशत लगातार जारी है। भालुओं के हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं। मंगलवार को बीणा तत्ला और कलसीर गांव में गोशाला पर भालुओं की बारदात पर वन क्षेत्राधिकारी नवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.