चमोली के रामणी गांव के मेला मंच रेलिंग से लटके मिले दो छात्र छात्राओं के शव
देहरादून, सितम्बर 8 -- गोपेश्वर। चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार को युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के मेला मंच के पीछे रेलिंग से फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नंदानगर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने जानकारी देते हुये बताया घटना स्थल पर जिन दो लोगों के शव लटकी हुई अवस्था में मिले हैं। वे छात्र और छात्रा के हैं। छात्र की उम्र 18 और छात्रा की उम्र 17 बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया मामला प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.