जामताड़ा, जनवरी 28 -- चमेली देवी होंगी जामताड़ा नपं से झामुमो समर्थित उम्मीदवार जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगरपालिका निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा होने लगी है। नगरपालिका निर्वाचन में भले ही राजनीति पार्टी प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो रही है। लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी द्वारा प्रत्याशी को मैदान में उतर जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया और जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि पूर्व दिवंगत विधायक विष्णु भैया की पत्नी चमेली देवी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। मौके पर केंद्रीय का...