उन्नाव, फरवरी 25 -- नवाबगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को लखनऊ से कानपुर जाते समय चमरोली के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने जय समाजवाद के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुककर हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पार्टी के सलीमुर्रहमान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...