बेगुसराय, फरवरी 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमरडीहा के समीप गाली-गलौज व मारपीट कर मोबाइल छीनने की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बखरी वार्ड संख्या 13 निवासी संतोष सहनी के पुत्र गौतम कुमार ने नावकोठी थाने में आवेदन दिया है। प्राथमिकी में गौतम कुमार ने बताया है कि 13 फरवरी को वह बारात में शामिल होने के लिए वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे वाहन पर सवार कुछ लोगों ने चमरडीहा के पास उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बगरस वार्ड संख्या छह निवासी अविनाश कुमार, अनिल पासवान, परिहारा थाना क्षेत्र के मलकुआ वार्ड संख्या एक निवासी राजेश कुमार महतो के पुत्र सूरज कुमार तथा बखरी वार्ड संख्या 27 गोढ़ियारी निवासी प्रमोद सहनी के पुत्र नीरज कुमार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.