बांका, मई 6 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के दौरान शहर के ख्याति प्राप्त डा. श्वेता कुमारी की टीम ने कुल 120 भैया-बहनों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों का वजन, लंबाई, रक्तचाप, दांतों की स्थिति, आंखों की जांच तथा सामान्य स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया गया। साथ ही चिकित्सक की टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए। यह भी पढ़ें- चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में भैया-बहनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण इस अवसर ...