देहरादून, जून 9 -- लंढौरा। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय (स्वायत्त) के विद्यार्थियों ने रक्षा सेवाओं में शानदार सफलता हासिल की है। हाल ही में घोषित थल सेना अग्निवीर भर्ती के अंतिम परिणाम में महाविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का चयन हुआ, जबकि एक छात्र का चयन टेरिटोरियल आर्मी में हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में रोहित कुमार, सागर धीमान, नवीन कुमार, अनिवेश कुमार, हिमांशु गुप्ता, विनीत, आर्यन राणा, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद उजैर तथा सौरभ सिंह शामिल हैं। प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में महाविद्यालय के 25 छात्र विभिन्न रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों में चयनित हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- UPSC NDA CDS Vacancy : इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में 845 अफसरों की भर्ती, आज लास्ट डेट, परीक्षा कब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...