नई दिल्ली, जनवरी 8 -- अपने दौर के ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह मेनिनजाइटिस से पीड़ित थे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में शुरुआती दो-तीन दिन वह इंड्यूस्ड कोमा में थे। उनके करीबी दोस्त और महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जब सिडनी में एशेज मैच के लाइव कवरेज के दौरान ये खबर बताते हुए काफी उत्साहित दिखे। मार्टिन के साथ खेल चुके मार्क वॉ ने इसे चमत्कार बताया है। डेमियन मार्टिन के लिए लाखों क्रिकेट फैन दुआ कर रहे थे और आखिरकार उनकी दुआ रंग लाई। गिलक्रिस्ट ने एशेज के लाइव कवरेज के दौरान उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर दी। कायो स्पोर्ट्स के लाइव एशेज कवरेज के दौरान उन्होंने कहा, 'शानदार खबर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।' गिलक्रिस्ट ने म...