कानपुर, मई 21 -- कानपुर। नए दृष्टिकोण वाला शिविर..प्रवचन नहीं प्रयोग। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के इस योग शिविर में हजारों लोगों ने गुरुवार को शिरकत की और इसका लाभ उठाया। फाउंडेशन के संस्थापक आलय जी ने साधकों को मन, चेतना पर अनुपम, अविस्मरणीय, चमत्कारिक प्रयोग करवाए। सत्र की विशेषता भाव प्रयोग था, जिसमें पूरा पंडाल एक परिवार सा अनुभव कर रहा था। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर प्रणाम किया। प्रवक्ता ललित अग्रवाल ने बताया कि इससे डायबिटीज हाई बीपी, थायराइड, माइग्रेन, अस्थमा, आर्थराइटिस, तनाव, डिप्रेशन, बेचैनी आदि को ठीक किया जा सकता है। यहां वीरेंद्र जाखोड़िया, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. उमेश पालीवाल, डॉ. अवध दूबे, मुकेश जैन, अनिल गुप्ता, दिनेश वार्ष्णेय, संदीप जैन, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण में किया योगाभ्यास यह भी पढ...