मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 40 के अंतर्गत चमड़ा गोदाम गली में पानी के लिए हाहाकार मचा है। सबमर्सिबल पंप खराब होने से शनिवार सुबह से ही 150 से अधिक घरों में जलापूर्ति बंद है। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक जलसंकट के संबंध में नगर आयुक्त को जानकारी दी गई है। पिछले साल ही निगम ने गली में तीन एचपी का पंप लगावाया था। पंप में खराबी से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे लोग परेशान हैं। पार्षद ने जल्दी समस्या के समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...