कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। कैंटोमेंट के अधीन आठ बेसिक और जूनियर स्कूलों के बच्चे अब चमचमाती बेंच पर बैठ डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई करेंगे। एक निजी बैंक अपने सीएसआर फंड से इन आठों स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाएगा। बोर्ड सदस्य लखन ओमर ने बताया कि इन आठों स्कूलों में नई बेंच और चेयर के अलावा डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके अलावा इन स्कूलों में 16 स्मार्ट क्लास बनेंगी। इसका मतलब हर स्कूल में दो-दो स्मार्ट कक्ष होंगे। कैंट पीआरओ अमित यादव ने बताया कि इस व्यवस्था से इलाके के हजारों बच्चों को राहत होगी। मेधावी बच्चे जो पब्लिक स्कूलों में आर्थिक स्थिति की वजह से नहीं पढ़ पाते, अब वे पढ़ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.