कटिहार, मई 14 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं का दर्द अब व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। करोड़ों की लागत से बना नया तीन मंजिला भवन होने के बावजूद छात्राएं आज भी जर्जर भवन में रहकर ट्रेनिंग लेने को मजबूर हैं। हालत ऐसी है कि न रहने की समुचित व्यवस्था है और न ही पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन। भविष्य की नर्सें भगवान भरोसे प्रशिक्षण लेने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- चमचमाता भवन बना गोदाम, जर्जर कमरे में 'नर्स' बनने का सपना बुन रहीं छात्राएंछात्राओं की समस्याएं एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं निधि कुमारी, कंचन कुमारी, सुहानी, सोनाली और सोनी समेत अन्य छात्राओं ने बताया कि पहले बैच में 46 और दूसरे बैच में 43 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सभी का सपना बेहतर स्वास्थ्य सेवा देकर लोगों की जिंदगी बचाने ...