नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Real vs Fake Silver: सोने-चांदी के भाव लगातार आसमान छू रहे हैं और खासतौर पर चांदी जो सोने से भी ज्यादा महंगी मिल रही है। ऐसे में चांदी खरीदना लगभग लोगों के लिए मुश्किल है। जिनके घरों में शादी है, उन्हें तो चांदी के गहने या फिर सामान बनवाना ही पड़ रहा है। महंगी होने के कारण चांदी की ठगी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में वैष्णो देवी में नकली चांदी पकड़ी गई, तो वही कुछ सुनार भी महंगे दाम में नकली चांदी बेच रहे हैं। नकली चांदी में अंदर एल्युमिनियम होता है और उस पर चांदी का पानी चढ़ा देते हैं, इसकी चमक देखने में बिल्कुल असली लगती है, जिससे लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं। कहीं आप भी नकली चांदी ना खरीद लें, इसलिए आज हम आपको असली-नकली में फर्क करने के 4 आसान तरीके बताने जा रहे हैं।4 आसान तरीकों से करें पहचान अग...