बरेली, फरवरी 7 -- बरेली, संवाददाता। वीआईपी मार्ग की सड़कें जल्द ही चमकती नजर आएंगी। जिसकी तैयारी लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी हैं। डीएम-एडीएम कंपाउंड, पुरानी जेल रोड और आफिसर हॉस्टल को जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। जिसके लिए करीब 44 लाख का बजट भी विभाग ने निर्धारित कर लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 44 लाख के बजट से इन सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। जिसके लिए आगामी 19 फरवरी से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द कार्य आरंभ हो इसके लिए लिए कार्यदायी संस्था को नामित करने का कार्य भी तेजी से होगा। इन मार्गों की हालत काफी समय से बदहाल है जिसको लेकर विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.