नई दिल्ली, जून 21 -- समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का पहला एपिसोड शनिवार के दिन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम हुआ। इस शो में मराठी थिएटर करने वाले सुकृत देव बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए और सोशल मीडिया पर छा गए। उनका परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। शो के प्रीमियर में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' प्रमोट करने आई थीं। उन्हें भी सुकृत का परफॉर्मेंस बहुत पसंद आया।क्या बोलीं आलिया? सुकृत एक्टर, कवि, कॉमेडियन और थिएटर आर्टिस्ट हैं। मराठी थिएटर में लगभग 7 साल बिताने और कुछ मराठी टीवी शोज करने के बाद सुकृत 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आए। उन्होंने एक शराबी का किरदार निभाया और पूरी तरह से उस कैरेक्टर में डूबे गए। इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद आलिया, शरवरी और पूरे पैनल ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। उन्होंने उन्...