सीवान, जून 5 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बदलते मौसम और भीषण गर्मी के बीच बच्चों को जानलेवा चमकी बुखार (एईएस) से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चमकी बुखार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए डीएम ने दिए कई निर्देशजागरूकता रथ का प्रारंभ बुधवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारी के प्रति सचेत करेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।जागरूकता अभियान का उद्देश्य जागरूकता रथ का उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को समय रहते सतर्क करना है।स्वास्थ्य विभाग की सलाह अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह की परेश...