दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। चमकी बुखार (एईएस) के संभावित खतरे को देखते हुए इलाज की तैयारियों जायजा लेने स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय टीम ने डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग का निरीक्षण किया। नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र चौधरी कर रहे थे। उनके साथ मलेरिया ऑफिसर संजय कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अधीक्षक, शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार और सिविल सर्जन से तैयारियों के संबंध विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि शिशु विभाग में पहले से उपलब्ध बेड के अतिरिक्त 10 और 20 बेड की व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर बच्चों का बेहतर इलाज किया जा सके। निरीक्षण के बाद टीम ने अधीक्षक कार्यालय में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीएमसीएच से निकलकर टीम बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...