मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- कुढ़नी। राजकीय मध्य विद्यालय चकिया में शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को चमकी से बचाव की जानकारी दी गई। पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चमकी को धमकी देने के लिए तीन बातें हमेशा याद रखनी होगी। जगाओ, खिलाओ और हॉस्पिटल ले जाओ। बच्चों में लक्षण दिखने पर जादू-टोना या झोलाछाप के चक्कर में ना पड़ें। आसपास सफाई का पूरा ध्यान रखें और बच्चे को दोपहर में घर में रखें। इस मौके पर हेडमास्टर सुधीर कुमार, मुनटुन प्रसाद, धीरज कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो. तुफानी आदि थे। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा के तहत बड़कियारी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...