हापुड़, जनवरी 12 -- हाड़ कंपा देने वाली ठंड से सोमवार की सुबह को निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले दो दिनों से निकल रही धूप से कोहरा भी जल्दी ही छट रहा है। धूप खिलने से तापमान में भी लगातार वृद्धि हुई। दिन के समय लोग सर्दी से कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। ठंड के कारण बीमारी से जकड़े बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह धूप वरदान साबित हुई है। वहीं बाजारों की रौनक भी अलग ही देखने को मिली। बाजारों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही, लेकिन शाम के समय सर्द हवा से मौसम ठंडा हो गया और लोग जल्द ही घर की ओर रुख कर गए। एक सप्ताह से भी अधिक समय से ठंड अपने पूरे जोरों पर है। पूरे दिन धूप के कारण लोगों को काफी राहत महसूस हुई। तापमान में भी वृद्धि होने से लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। यह धूप खासकर बुजुगरें और बच्चों के लिए विशेष राहत लेकर आयी है। अस्पतालों में ब...