हरदोई, अप्रैल 23 -- हरदोई। असमय बारिश से प्रभावित गेहूं को लेकर केंद्र ने किसानों को राहत दी है। खराब मौसम के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने के मद्देनजर केंद्र के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने गेहूं खरीद के मानकों में छूट देने का निर्णय लिया है। इससे अब वे किसान भी अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर बेच सकेंगे, जिनका गेहूं गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा था। जारी निर्देशों के अनुसार सबसे बड़ी राहत 'लस्टर लॉस' यानी गेहूं की चमक में कमी को लेकर दी गई है। पहले जहां लस्टर लॉस की सीमा कम निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक स्वीकार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल तक क्रय केंद्रों पर बिना सत्यापन हो सकेगी सरकारी खरीद सिकुड़े और टूटे हुए दानों की सीमा, जो पहले 6 प्रतिशत तय थी, उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक कर दिया गया ह...