मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- गांव चौरावाला मे चबूतरे को लेकर जारी विवाद मे आरोपियों ने कोल्हू मजदूर के घर मे घुस कर महिलाओ पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया तथा एक बालिका को खींचने का प्रयास किया। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।पीड़ित मजदूर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच मे जुट गयी है ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी आशु ने बताया कि पड़ोसी के साथ घर के सामने बने चबूतरे को लेकर सप्ताह पूर्व विवाद हो गया था। जिसमें गणमान्य द्वारा समझौता करा दिया गया था। गुरुवार को घर के सामने नाली का पाइप बिछाने को लेकर कहासुनी हो गई थी।दोपहर के समय जब आशु व जावेद दोनों भाई गन्ना कोल्हू में मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। आशु ने बताया कि तभी पडोसी महिला सहित पांच व्यक्तियों द्वारा लाठी डंडो के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। जिसम...