अलीगढ़, जून 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस ने संदिग्धों से लेकर हर गतिविधि पर नजर रखी। वहीं, सभा स्थल में अंदर जाने को लेकर लोगों से पुलिस से नोकझोंक भी होती रही। उधर, सर्किट हाउस में भी मुख्यमंत्री के रात्रिकालीन विश्राम को लेकर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था, मगर उनके अचानक रवाना होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। करीब एक हजार पुलिसकर्मियों के अलावा एक-एक कंपनी पीएसी व आरएएफ लगाई गई थी। सुबह से ही पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, एएमयू हेलीपैड के अलावा नुमाइश मैदान के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों...