मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई मामले में छेड़खानी के आरोपी ईशू ओझा को कटरा कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक की युवती बीच सड़क पर चप्पल से जमकर पिटाई कर रही थी। युवक के कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। मामला कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक का था। पीड़िता का आरोप था कि युवक आए दिन उसे परेशान करता रहता था। पूर्व में उसके विरुद्ध छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बावजूद युवक की हरकत में सुधार नहीं हुआ। उधर आरोपी के पिता का आरोप हैकि बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि युवती को परेशान करने वाले आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.