अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र के सोधियावां गांव में पिछले सप्ताह एक मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की सोमवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।सोधियावां निवासी संतोष कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसके बच्चे की चप्पल गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसने पड़ोसी श्यामलाल से इस बारे में पूछताछ की,तो वह नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि श्यामलाल ने संतोष कुमारी को मारने के लिए दौड़ा लिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.