चपरई मार्ग पर कैंटर विद्युत पोल से टकराया, मची अफरा-तफरी
एटा, जून 30 -- सकीट, मंगलवार को सकीट चपरई मार्ग स्थित गमा देवी मंदिर के पास मोवी ऑयल के ड्रमों से भरी कैंटर अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद विद्युत सप्लाई बाधितहो गई। एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि औंछा की तरफ से मंगलवार शाम को मोहल्ला खरा होते हुए चपरई मार्ग पर जा रही केन्टर अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे लगे हाई टेंशन लाइन के खंभा से टकरा गई। कैंटर के टकराते ही पास में ही हो रही श्रीमद भागवत में अफरा तफरी मच गई। लोग बचने को भाग खड़े हुए। गनीमत रही घटना के समय विद्युत सप्लाई सुचारू नही थी। कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर को नाले से बाहर निकाला गया। लोगों की माने तो मार्ग पर तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती है। घटनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.