सोनभद्र, अप्रैल 6 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गैरेज स्थित मेला प्रांगण में बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-एक रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने किया। पहले दिन चपकी, महरीकला और शांतिनगर की टीम ने जीत दर्ज की। उद्घाटन मैच चपकी और यंग बॉयज के बीच खेला गया। चपकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। यंग बॉयज ने 8 ओवर में 37 रन बनाए, जिसके जवाब में चपकी ने 3.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में दीपक मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला महरीकला और एनजीओ के बीच खेला गया। महरीकला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7.2 ओवर में 56 रन बनाए। जवाब में एनजीओ की टीम 8 ओवर में 53 रन ही बना सकी और महरीकला ने यह मुकाबला तीन रन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.