नई दिल्ली, अगस्त 23 -- 1984 के सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। इसकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी के नेता और रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान से होती है। अपने बयान में हुड्डा में ने सज्जन कुमार के निधन के बाद सांत्वना जताते हुए उनकी खूब सराहना की थी। उनका यह बयान पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को रास नहीं आया। चरणजीत सिंह चन्नी ने तो संभलकर बयान देने की नसीहत दे दी। चन्नी का कहना था कि 1984 सिख दंगा के दोषी को रोल मॉडल बताना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थिति बिगड़ती देख दीपेंद्र हुड्डा ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। हुड्डा का कहना है कि उन्होंने रोल मॉडल शब्द का इस्तेम...