चंडीगढ़।, सितम्बर 30 -- पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच अनबन की कई खबरें सामने आईं। इसे देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष देने का मन बना लिया है। आपको बता दें हाल ही में कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हटाकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। सूत्रों का कहना है कि अगले दो दिनों में वडिंग को दिल्ली बुलाया जाएगा और पंजाब के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा। द ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि हाल ही में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्...