चन्द लम्हे वो गुजार आया हूं अंजानो के साथ: मीसम
बिजनौर, अप्रैल 27 -- नजीबाबाद। एक शाम मीसम गोपालपुरी के नाम से आयोजित मुशायरे में शायरों ने अपना उम्दा कलाम पेश कर खूब वाह वाही लूटी। इस मौके पर मीसम गोपालपुरी को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मोहल्ला रमपुरा में अजीज मुल्तानी के आवास पर मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मीसम गोपालपुरी को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा उर्दू की महफिलों और मुशायरों से उर्दू फैरोग़ मिलता है। उन्होंने बच्चों को उर्दू की तालीम दिलाने पर जोर दिया। मुशायरे के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खा एडवोकेट ने कहा कि मुशायरे दिलों को जोड़ने का संदेश देते हैं आजादी की लड़ाई में शायरों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह भी पढ़ें- उर्स की महफ़िल में सूफियाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.