हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की हल्द्वानी व नैनीताल शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव रविवार को तिकोनिया वन परिसर स्थित संघ भवन में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पदोन्नति और वेतनमान विसंगित को लेकर शासन के रवैये पर रोष जताते हुए मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की। मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के शाखा अध्यक्ष संजय सनवाल व वन वाहन चालक संघ शाखा हल्द्वानी के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रसाद की देखरेख में चुनाव में हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष चन्द्र सिंह शाह और सुरेश यादव को शाखा मंत्री चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष खीम सिंह नदगली, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह मेहरा, संयुक्त मंत्री श्याम शरण यादव, संगठन मंत्री हरीश जोशी, संप्रेक्षक जीवन सिंह मेहरा व रमेश गिरी को सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया। यह भी पढ़े...